मंगल मूरति राम दुलारे: भजन (Mangal Murati Ram Dulare)
मंगल मूरति राम दुलारे,
आन पड़ा अब तेरे द्वारे,
हे बजरंगबली हनुमान,
हे महावीर करो कल्याण,
हे महावीर करो कल्याण ॥
तीनों लोक तेरा उजियारा,
दुखियों का तूने काज सवारा,
हे जगवंदन केसरी नंदन,
कष्ट हरो हे कृपा निधान ॥
मंगल मुरति राम दुलारे,
आन पड़ा अब तेरे द्वारे,
हे बजरंगबली हनुमान,
हे महावीर करो कल्याण ॥
तेरे द्वारे जो भी आया,
खाली नहीं कोई लौटाया,
दुर्गम काज बनावन हारे,
मंगलमय दीजो वरदान ॥
मंगल मुरति राम दुलारे,
आन पड़ा अब तेरे द्वारे,
हे बजरंगबली हनुमान,
हे महावीर करो कल्याण ॥
तेरा सुमिरन हनुमत वीरा,
नासे रोग हरे सब पीरा,
राम लखन सीता मन बसिया,
शरण पड़े का कीजे ध्यान ॥
मंगल मूरति राम दुलारे,
आन पड़ा अब तेरे द्वारे,
हे बजरंगबली हनुमान,
हे महावीर करो कल्याण,
हे महावीर करो कल्याण ॥
गोविन्द जय-जय, गोपाल जय-जय (Govind Jai Jai, Gopal Jai Jai)
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं: भजन (Sankat Ke Sathi Ko Hanuman Kahate Hain)
श्री दुर्गा माँ के 108 नाम (Shri Durga Maa)
भवान्यष्टकम्न - तातो न माता (Bhavani Ashtakam)
ब्रजराज ब्रजबिहारी! इतनी विनय हमारी (Brajaraj Brajbihari Itni Vinay Hamari)
जन्माष्टमी भजन: यशोमती मैया से बोले नंदलाला (Yashomati Maiyya Se Bole Nandlala)
प्रभु जी तुम संगति सरन तिहारी (Mere Prabhuji Sangati Sharan Tihari)
रंगीलो मेरो बनवारी: होली भजन (Rangilo Mero Banwari)
आरती माँ लक्ष्मीजी - ॐ जय लक्ष्मी माता (Shri Laxmi Mata - Om Jai Lakshmi Mata)
भोग भजन: जीमो जीमो साँवरिया थे (Jeemo Jeemo Sanwariya Thye)
शिव आरती - ॐ जय गंगाधर (Shiv Aarti - Om Jai Gangadhar)
मनमोहन कान्हा विनती करू दिन रेन: भजन (Manmohan Kanha Vinti Karu Din Rain)