भजन: तेरा पल पल बीता जाए! (Tera Pal Pal Beeta Jay Mukhse Japle Namah Shivay)
तेरा पल पल बीता जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय॥
शिव शिव तुम हृदय से बोलो,
मन मंदिर का परदा खोलो।
अवसर खाली ना जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥
॥ तेरा पल पल बीता जाए...॥
यह दुनिया पंछी का मेला,
समझो उड़ जाना है अकेला।
तेरा तन यह साथ न जाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥
॥ तेरा पल पल बीता जाए...॥
मुसाफिरी जब पूरी होगी,
चलने की मजबूरी होगी।
तेरा बिगड़ा प्राण रह जाये,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥
॥ तेरा पल पल बीता जाए...॥
शिव पूजन में मस्त बने जा
भक्ति सुधा रस पान किये जा।
दर्शन विश्वनाथ के पाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥
॥ तेरा पल पल बीता जाए...॥
तेरा पल पल बीता जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय॥
भजन: मैं नहीं, मेरा नहीं, यह तन.. (Main Nahi Mera Nahi Ye Tan)
पापांकुशा एकादशी व्रत कथा! (Papankusha Ekadashi Vrat Katha)
भजन: बाल गोपाला, प्यारे मुरारी मोरे नन्द लाला! (Bhajan: Baal Gopala Pyare Murari More Nandlala)
मुरली वाले ने घेर लयी, अकेली पनिया गयी: भजन (Murli Wale Ne Gher Layi)
धर्मराज आरती - धर्मराज कर सिद्ध काज (Dharmraj Ki Aarti - Dharmraj Kar Siddh Kaaj)
आर्य समाज प्रेरक भजन (Arya Samaj Motivational Bhajans)
कर्पूरगौरं करुणावतारं। (Karpura Gauram Karuna Avataram)
भजन: बांके बिहारी कृष्ण मुरारी (Banke Bihari Krishan Murari)
बांके बिहारी की देख छटा: भजन (Banke Bihari Ki Dekh Chhata)
भजन: मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे (Meri Jholi Chhoti Padgayi Re Itna Diya Meri Mata)
छोटी सी किशोरी मोरे अंगना मे डोले रे (Chhoti Si Kishori More Angana Me Dole Re)
श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती (Mata Shri Chintpurni Devi)