मकर


शनि से प्रभावित इस राशि के लोगों में धैर्य और भावनाओं पर नियंत्रण की क्षमता कमाल की होती है। ये ताकतवर तो होते हैं लेकिन अपनी ताकत का प्रदर्शन करना इन्हें पसंद नहीं होता। शनि इन्हें समझ और बुद्धि भी देता है। इसलिए ये बेहद समझदार और गंभीर होते हैं। शनि की एक खूबी यह होती है कि यह भले ही जातकों को धीरे-धीरे दे, लेकिन जो देता है पूरा-पूरा और जरूर देता है। इसलिए मकर राशि के लोगों को भी जीवन में थोड़ी देर से चीजें मिलती हैं लेकिन वे जो भी चाहते हैं उन्हें मिलता है और अपनी सोची हुई चीजों को जरूर पूरा कर पाते हैं।