वैशाख के महीने में ध्यान में रखें ये बातें:


*- इस महीने में वैशाख व्रत महात्म्य की कथा सुननी चाहिए, इसके साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः के मंत्र का जाप भी करना चाहिए। *- व्रत करने वाले व्यक्ति को केवल एक समय भोजन करना चाहिए। *- वैशाख के महीने में जल दान का विशेष महत्व होता है, इसलिए इसी महीने में जगह-जगह प्याऊ की स्थापना भी करवाएं। *- इस महीने में पंखा, खरबूजा, अन्य फल और अनाजों का दान करना चाहिए। *- स्कन्द पुराण के अनुसार इस महीने में कुछ चीजें वर्जित हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को बचना चाहिए। इस महीने में तेल लगाना, दिन में सोना, कांसे के बर्तन में भोजन ग्रहण करना, दो बार भोजन करना और रात में खाना भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।