वैशाख के महीने में इस मन्त्र से करनी चाहिए भगवान विष्णु की पूजा:


हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार सूर्य के मेष राशि में आने पर भगवान विष्णु के लिए वैशाख महीने में स्नान और व्रत करना चाहिए। स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। भगवान् विष्णु की इस मंत्र से प्रार्थना करें। मंत्र: मधुसूदन देवेश वैशाखे मेषगे रवौ। प्रात:स्नानं करिष्यामि निर्विघ्नं कुरु माधव।। अर्थ: हे मधुसूदन। मैं मेष राशि में सूर्य के स्थित होने पर वैशाख मास में प्रात:स्नान करुंगा, आप इसे निर्विघ्न पूर्ण कीजिए। इसके बाद निम्न मंत्र बोलते हुए जल अर्पित करें: वैशाखे मेषगे भानौ प्रात:स्नानपरायण:। अर्ध्य तेहं प्रदास्यामि गृहाण मधुसूदन।।