3


वहां के ग्रामीणों का मानना है कि यह देवी माँ का चमत्कार है और इससे कई रोगों का इलाज भी हो रहा है। पेड़ के नीचे लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी है। लोग इसके दर्शन के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। नीम के पेड़ के नीचे लोग पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन भी कर रहे हैं। आज 21वीं सदी में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है, लेकिन आज भी कुछ लोग अन्धविश्वास के चक्कर में पड़े हुए हैं। आपको बता दें यह अजीबो-गरीब नजर फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के राजोरा गाँव का है।