2


कई बार हमारे आस-पास ही प्रकृति अपने अजीबो-गरीब नज़ारे दिखाती है, जिसे लोग ईश्वर का चमत्कार मान बैठते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर क्षेत्र में देखने को मिली है। वहां एक नीम के पेड़ से कई दिनों से लगातार एक सफ़ेद रंग का तरल पदार्थ निकल रहा है। इसे वहां के स्थानीय निवासी चमत्कार मान रहे हैं। कुछ लोगों के लिए यह आस्था का विषय भी बना हुआ है। कई लोग उस नीम के पेड़ की पूजा भी कर रहे हैं।