मोबाइल के रोचक एवं महत्वपूर्ण तथ्य


  1. आपने Nokia 1100 मोबाइल कभी न कभी तो खरीदा ही होगा लेकिन क्या आपको मालूम है, यह अभी तक के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल फोन तथा electrical gadgets है। पूरी दुनिया में इसके 25 करोड़ से ज्यादा सेट बिके थे और वो भी मात्र 5 वार्षों में!

     

  2. वर्ष 1983 में जो पहला मोबाइल आम लोगों के लिए अमेरिकी बाजार में लाया गया था उस समय उसकी कीमत $4000 थी। मतलब आज के हिसाब से 296440 रूपए!

     

  3. वर्ष 2012 में Apple कंपनी ने हर दिन 3,40,000 से ज्यादा iPhones बेचे थे, जिसका अर्थ हुआ हर सेकेंड 4 iPhone बिक रहे थे! और एक वर्ष में 12 करोड़ 41 लाख से ज्यादा।

     

  4. 2010 में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने पाया था कि मोबाइल फोन पर हमारे घर के शौचालय के फ्लश हैंडल से 18 गुना अधिक कीटाणु होते हैं तथा उसकी सीट से मोबाइल 10 गुना अधिक गंदा होता है!

     

  5. एक ऑनलाइन सर्वेक्षण कंपनी  ‘App Annie’  के अनुसार भारत में हर रोज लोग 3 घंटे स्मार्टफोन पर बिताते हैं तथा स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाले 5 प्रमुख एप – Whatsapp, Facebook, Facebook Messenger, Truecaller और SHAREit – हैं।

     

  6. विश्व का पहला मोबाइल कॉल आज से 45 साल पहले (1973) स्वयं मोबाइल फोन के आविष्कारक मार्टिन कूपर द्वारा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से न्यू जर्सी में स्थित Bell Labs के  मुख्यालय में किया गया था।

     

  7. जापान में लगभग 90% से 95% तक मोबाइल फोन वाटरप्रूफ होते है। इसका मुख्य कारण है जापानी लोगों की आदत विशेषकर महिलाओं कि। जापानी महिलाएं अपने मोबाइल से इतनी जुड़ी हुई होती है कि शावर लेते समय भी वे अपना फोन अपने आस-पास ही रखती है। उनकी इसी आदत को देखते हुए जापान में हर मोबाइल manufacturing कंपनी को वाटरप्रूफ मोबाइल फोन तैयार करने होते हैं।

     

  8. विश्व के पहले स्मार्टफोन को आज से 23 साल पहले वर्ष 1995 में आईबीएम तथा बेल साउथ सेलुलर कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से बनाया गया था। उसका नाम – सिमोन (Simon) रखा गया था और इसे पहली बार अमेरिके के Wireless World Conference में प्रदर्शित किया गया । यह पूरी तरह एक टच स्क्रीन फोन था, जिसकी कीमत उस समय $899 रखी गई थी। उससे आप फोन के अलावा ई-मेल तथा फैक्स कर सकते थे। उसमे नोट, कैलेंडर, कंटैक्ट बुक आदि की भी सुविधाएं थी।
     

  9. मोबाइल फोन के आदि हो जाने वाले लोगों को एक बीमारी होती है जिसे ‘नोमोफोबिया‘ (Nomophobia) के नाम से जाना जाता है। इस बीमारी में लोगों को बाहर जाते समय घर में फोन छूटने का डर, फोन आस-पास न होने पर बेचैनी, फोन खोने का डर आदि समस्याएं होती हैं। दुनिया भर में लगभग 2 अरब लोग इस बीमारी व फोबिया से पीड़ित हैं।

     

  10. आप हर महीने कितना मोबाइल बिल भरते है? ₹1000 या ₹2000… लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में अभी तक का सबसे अधिक मोबाइल बिल ₹1,06,65,060 है। यह बिल वर्ष 2011 में एक अमेरिकी महिला सेलिना आरोन्स का था।

     

  11. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक Sonim XP3300 Force विश्व का सबसे मजबूत (toughest) मोबाइल फोन है। इसे 84 फीट ऊपर से गिराने पर भी न तो इसमें कोई खराबी आई न ही इसके कोई पार्ट्स टूटे!
     

  12. विश्व के पहले कैमरे फोन का निर्माण जापान के Sharp Corporation द्वारा नवंबर, 2000 में किया गया था। इस फोन का नाम Sharp J-SH04 था।