कोशिका की खोज किसने की ?

कोशिका की खोज किसने की थी और कब?

कोशिका क्या है?


आज हम इस लेख में आप को कोशिका की खोज किसने की के बारे में बताएँगे। इस लेख में हमने कोशिका की खोज किसने की, कोशिका क्या हैं, कोशिका के प्रकार, कोशिका के कार्य, कोशिका के बारे में पूरी जानकारी इस लेख मे विस्तार से जानकारी दी है। 

 

कोशिका (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और यह अक्सर खुद को पुन: उत्पन्न करने में सक्षम होता है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं,  जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं। 

( cell ) सेल' शब्द लैटिन शब्द 'सेलुला' से बना है जिसका अर्थ है 'एक छोटा कमरा'। कुछ जीवित जीव, जैसे बैक्टीरिया, एक ही कोशिका से बने होते हैं।इन जीवों को एककोशिकीय जीव कहा जाता है। दूसरी ओर, बहुकोशिकीय जीव कई कोशिकाओं से बने होते हैं। कोशिका की खोज सर्वप्रथम रॉबर्ट हुक ने 1665  ई. में की थी। 1839 में, स्लेडेन और श्वान ने कोशिका सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसमें यह माना जाता है कि सभी जीवित प्राणियों का शरीर एक या अधिक कोशिकाओं से बना होता है और सभी कोशिकाएं पहले से मौजूद कोशिका से उत्पन्न होती हैं। 

 

सजीवों की सभी जैविक क्रियाएँ कोशिकाओं के भीतर होती हैं। कोशिकाओं के भीतर ही आवश्यक आनुवांशिक सूचनाएँ होती हैं जिनसे कोशिका के कार्यों का नियंत्रण होता है तथा सूचनाएँ अगली पीढ़ी की कोशिकाओं में स्थानान्तरित होती हैं 

 

कोशिकाओं का विधिवत अध्ययन कोशिका विज्ञान (Cytology) या 'कोशिका जैविकी' (Cell Biology) कहाजाता है।