ग्रीनहाउस प्रभाव के फायदे और नुकसान


ग्रीनहाउस प्रभाव से होने वाले फायदों और नुकसान :

 

फायदे :

 

1. पृथ्वी की सतह पर एक निश्चित तापमान बनाए रखने में ग्रीन हाउस प्रभाव मदद करता है, जिससे पृथ्वी पर जीवन संभव होता है.

 

2. ग्रीन हाउस गैसें हानिकारक सौर विकिरणों को पृथ्वी की सतह तक पहुंचने से रोकती हैं. ये गैसें धरती के लिए एक छछनि (Filter) की तरह काम करती हैं, और हानिकारक विकिरणों को वापस अंतरिक्ष में उछाल देती हैं.

 

3. ओजोन, जिसे महत्वपूर्ण ग्रीन हाउस गैसों में से एक माना जाता है, सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर इन्हें धरती पर आने से रोकती है.

 

4. यदि वायुमंडल में ओजोन ना हो तो सूर्य की हानिकारक किरणें पृथ्वी पर पहुंच कर हमारे जीवन को प्रभावित कर सकती हैं.

 

5. ग्रीन हाउस प्रभाव पृथ्वी पर पानी के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है. मध्यम तापमान की वजह से पृथ्वी पर मौजूद बर्फ पिघलती नहीं है और ध्रुवीय बर्फ की टोपियां ध्रुवीय क्षेत्रों तक ही सीमित रहती हैं. 
 

 

नुकसान 

 

ग्रीनहाउस प्रभाव से होने वाले नुकसान कुछ इस प्रकार हैं:

 

1. ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ रही है ग्रीन हाउस गैसों में वृद्धि की वजह से. बढ़ती ग्रीन हाउस गैसें अधिक मात्रा में हीट ट्रैप करती हैं, जिससे धरती का तापमान बढ़ जाता है. परिणामस्वरुप ध्रुवीय क्षेत्रों में बर्फ पिघलने लगति है, जिसके कारन बड़े पैमाने पर जलवायु परिवर्तन हो रहा है. 

 

2. साथ ही सूखा, बाढ़ और तूफ़ान जैसी आपदाएं पैदा हो रही हैं. हम अक्सर अभी ये देखते और सुनते आ रहे है ऐसी के कारन ये परिवर्तन वो रहा है, जो मानवी जीवन को धोका हो सकता है। 

 

3. कार्बन डाइऑक्साइड, जो मुख्य ग्रीन हाउस गैसों में से एक है, का बढ़ता हुआ स्तर केवल समुद्री जीवन ही नहीं अपितु पौधों की प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को भी प्रभावित कर रहा है.

 

4. बढ़ते तापमान की वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिससे महासागरों में पानी का स्तर बढ़ रहा है और लाखों जिव खतरें में पड़ रही हैं. अगर इसी तरह से तापमान बढ़ता रहा तो समुद्री स्तर में वृद्धि होती जाएगी जो तटीय क्षेत्रों को डुबो देगा.

 

5. ग्रीनहाउस गैसें जैसे क्लोरोफ्लोरोकार्बन, मीथेन, कार्बन-डाइऑक्साइड इत्यादि के संचय से समताप मंडल में ओजोन परत का ह्रास हो रहा है. ओजोन परत के ह्रास होने की स्थिति में हानिकारक पराबैंगनी किरणें पृथ्वी पर आ सकती हैं जो स्किन कैंसर का कारण बन सकती है और जलवायु में अत्यधिक बदलाव ला सकती है.

 

उम्मीद करते है की आपको हमारा यह लेख “ग्रीनहाउस प्रभाव क्या है” जरूर पसंद आया होगा.  
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो या कुछ नया सीखने को मिला हो और ग्रीन हाउस का महत्वत कितना है ये पता चला, तो कृपया इसे अधिक तर लोगो के साथ शेयर करे ताकि इसकी जानकारी उनको भी ह।  ज्यादा से ज्यादा इस के बारे में जागरूकता फैलाये और पेड़ लगाए.