भारत का क्षेत्रफल कितना है 2022 में


भारत के क्षेत्रफल के पहले जान लेते है की की पुरे विश्व के क्षेत्रफल की बात की जाए तो पुरे विश्व का क्षेत्रफल 510072 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। जिसमे से 70.9 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूबा है और 29.1 प्रतिशत जमीन है। मतलब विश्व के 29.1 प्रतिशत स्थान पर ही लोग रहते है। विश्व का पूरा क्षेत्रफल कुल 263 देशो के बीच बटा हुआ है। आपको ये जानके हैरानी होगी की विश्व का सबसे बड़ा हिस्सा रूस के पास है। विश्व के पुरे क्षेत्रफल का 12.5 प्रतिशत हिस्सा रूस घेरा हुआ है जो की 17075200 वर्ग किलोमीटर है। रूस क्षेत्रफल के आधार पर बात करे तो दुनिया का सबसे बड़ा देश है। वही क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे छोटा देश का बात करे तो वो वैटिकन सिटी है। वैटिकन सिटी के क्षेत्रफल क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। भारत देश पूरी पृथ्वी के क्षेत्रफल के 2.42% हिस्से पर बसा हुआ है।


 

वर्तमान समय में भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। उत्तर से दक्षिण की दिशा में भारत की कुल लंबाई 3,055 किलोमीटर है। जबकि पूर्व से पश्चिम में इसकी लंबाई 2,933 किलोमीटर है। भारत के कुल क्षेत्रफल में 7,516.6 किलोमीटर की सीमा समुद्री तट से मिलती है जबकि 15,106.7 किलोमीटर की सीमा भारत के पड़ोसी देशों से मिलती है। भारत के कुल सात पड़ोसी देश है जिनमें चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार और अफगानिस्तान आदि देशों के नाम शामिल हैं। इन देशों में सबसे अधिक सीमा बांग्लादेश से मिलती है जिसकी कुल लंबाई 4,096.70 किलोमीटर है जबकि सबसे कम सीमा अफगानिस्तान से मिलती है जिसकी कुल लंबाई 106 किलोमीटर है।

 

बांग्लादेश – 4,096.70 किलोमीटर

चीन – 3,488 वर्ग किलोमीटर

पाकिस्तान – 3,323 किलोमीटर

नेपाल – 1,751 किलोमीटर

म्यांमार – 1,643 किलोमीटर

भूटान – 699 किलोमीटर

अफगानिस्तान – 106 किलोमीटर

 

इन आंकड़ों से हम कह सकते हैं कि भारत की सबसे ज्यादा सीमा भारत के पूर्व में स्थित पड़ोसी देश “बांग्लादेश” से मिलती है। जिसकी कुल लंबाई 4096.70 किलोमीटर है तथा सबसे कम सीमा अफगानिस्तान से मिलती है। जिसकी कुल लंबाई 106 किलोमीटर है।