मकर


सभी 12 राशियों में इस राशि को सबसे अधिक मेहनती माना जाता है। काम चाहे बहुत महत्वपूर्ण हो या समान्य कोई काम हो, ये कभी भी उसके परफेक्शन में कमी नहीं करना चाहते। यही कारण है कि इनका हर काम परफेक्ट होता है। आप कह सकते हैं कि इन्हें काम करने का नशा होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसकी वजह भी बताई गई है। मकर राशि का प्रतीक चिह्न बकरी माना गया है जो बहुत अधिक मेहनती होता है। यह ऐसा जानवर है जो लगातार मेहनत करता है।अगर कई जानवरों को एक साथ घास चरने के लिए छोड़ दिया जाए, वह लगातार चरता रहता है, चाहे दूसरे थककर बैठ जाएं। इसलिए ऐसा कहा जाता है बकरी किसी खाली मैदान को भी बंजर कर सकती है क्योंकि वह घास चरते-चरते पूरा खत्म ही कर देती है। मकर राशि की यही खूबियां उन्हें सफल बनाती हैं।