3


वायरल हो रहे एक वीडियो में करीना तैमूर को कार से उतारती हैं. जिसके बाद तैमूर मीडिया के लोगों को देखकर हंसते हुए हाथ हिलाया. तैमूर का यह वीडियो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि इतनी कम उम्र में ही तैमूर स्टारडम हैंडल करना सिख गए हैं. तैमूर को ऐसा करते देख करीना भी हंसने लगीं और तैमूर का हाथ पकड़कर उन्हें घर के अंदर ले गईं.