नवंबर में शादी को लेकर ये बोलीं दीपिका...


दीपिका से जब उनकी नवंबर वेडिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नवंबर में बहुत से शादियां होती हैं। आप किस शादी की बात कर रहे हैं। दीपिका के मुताबिक मीडिया तो कई बार उनकी शादी करवा चुका है। लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हालांकि, रणवीर ने ये जरूर कहा कि जब भी ऐसा कुछ होगा आपको सबसे पहले पता चलेगा। बता दें कि पिछले कई महीने से ये रयूमर सामने आ रहे हैं कि रणवीर और दीपिका इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इसके लिए दोनों ने इटली को चुना है। हालांकि, दोनों की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है