मीन राशि


मीन राशि के लोग भावुक होते हैं और इनके लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं। इसलिए खुद से ज्यादा अपने रिश्तों पर ज्यादा खर्च करते हैं। अगर इनके बॉयफ्रेंड, फ्रेंड या फैमिली मेंबर ने इन्हें महंगी गिफ्ट दे दी या इन्हें कोई सरप्राइज गिफ्ट दे दिया तो बदले में उन्हें भी खुश करने के लिए ये हफ्तों चीजें खंगलाते हैं और सरप्राइज प्लान करने से भी नहीं चूकते। हलांकि ये बहुत महंगी चीजें नहीं खरीदते या एक साथ बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने से बचते हैं, बावजूद इसके ये कम पैसों की इतनी ज्यादा चीजें खरीदते हैं और थोड़े-थोड़े अमाउंट में इतनी जगहों पर खर्च करते हैं कि सामान्य से बहुत अधिक होता है और ये खर्चीले लोगों में आ जाते हैं। v