सिंह राशि


सिंह सिंह राशि के लोगों के लिए खर्च के लिए कोई खास चीज नहीं होती। हालांकि इन्हें अच्छा दिखना और इसके लिए खर्च करना पसंद होता है, लेकिन इसके अलावा भी ये हर तरह से खर्चीले होते हैं। अन्य राशियों से इस मामले में ये इस तरह अलग भी होते हैं कि खर्चीले होने के बावजूद अपने खर्च में फायदा ढूंढते हैं। जितना खर्च ये कपड़ों, फैशन और पर्सनल केयर की चीजों पर करते हैं, उतना ही मोबाइल फोन, होम डेकोर, दूसरों को गिफ्ट देने, रेस्टॉरेंट्स और पार्टीज पर भी कर सकते हैं। लेकिन... किसी भी चीज पर खर्च करने से पहले ये जरूर जान लेते है कि सबसे फायदे की डील इनके लिए क्या होगी। सेल में चीजें खरीदना इन्हें बहुत पसंद होता है, फिर इससे कोई मतलब नहीं कि वह चीज ऑफलाइन मार्केट में खरीद रहे हैं या ऑनलाइन शॉपिंग साइट से। इनके फोन में आपको हर तरह के शॉपिंग एप मिलेंगे और उनकी नोटिफिकेशन जरूर ऑन होगी। चाहे वो वीकेंड की सेल हो, फेस्टिव सेल या सीजन एंड की सेल, ये अक्सर आपको ऑफर प्राइस की चीजों में अपनी पसंद की चीज ढूंढते मिल जाएंगे और सिर्फ ढूंढते नहीं बल्कि खरीद भी लेते हैं। ऐसे में कई चीजें ये बेकार की खरीद लेते हैं और बाद में पछताते भी हैं लेकिन अगली बार फिर वही काम करते हैं। चाहे पैसे ना हों, तो भी ये खर्च करने से नहीं चूकते।