पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्‍य क्या है?


पृथ्वी का वजन

5.972 × 10^24 किलोग्राम = 5,972,000,000,000,000,000,000 टन

 

पृथ्वी का वजन कितना है यह आप जान चुके है।  पर क्या आप पृथ्वी के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते है, तो चलिए जरा पृथ्वी से जुड़ कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जान लेते है।
 

1. पृथ्‍वी को जब आकाश से देखा जाता है तो ये नीले रंग की दिखाई देती है। इसकी वजह ये है‍ कि इसके चारो तरफ जल मौजूद है। इसीलिए इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है।

 

2. पृथ्वी के प्रावधानिक नाम विशेषण कुछ इस तरह है - धरा, धरित्री, धरणी, जगत, विश्व, संसार, पार्थिव, जागतिक, वैश्विक, सांसारिक, पृथ्वी, और  इंग्लिश में earth कहा जाता है .

 

3. क्या आपको पता है कि पृथ्‍वी के घूमने की गति धीरे धीरे लगातार कम हो रही है। यदि ये इस तरह से ये गति कम होती रही तो आज के 140 मिलियन वर्ष बाद पृथ्‍वी पर एक दिन की लंबाई 24 घंटे से बढ़कर 25 घंटे तक हो सकती है।
 

4. आकाश में उड़ते जो जहाज आप देखते हैं वो आपको भले ही बहुत ऊंचे लगते हों परन्‍तु वास्‍तव में उनकी ऊंचाई 60 हजार फीट से ज्‍यादा नहीं होती है। इसे यदि हम किलोमीटर में देखें तो ये लगभग 18 किलोमीटर होता है। यदि हम पृथ्‍वी से 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर कोई चीज फैंक दें तो वो कभी व‍ापिस नहीं आएगी।

 

5. पूरे सौर मंडल में पृथ्‍वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां 21 प्रतिशत ऑक्सीजन और जल की मौजूदगी है। दूसरे ग्रह पर जीवन ना संभव होने का सबसे बड़ा कारण यही है।
 

6.  यदि पृथ्‍वी अपने अंदर से अपना गुरूत्‍वाकर्षण बल खो दे तो इस पर मौजूद सभी चीजें आकाश की तरफ चली जाएंगी। साथ ही वो फिर कभी दोबारा पृथ्‍वी पर वापिस नहीं आएंगी एसा विज्ञान के वैज्ञानिक का कहना है।
 

7. आपने सुना होगा कि एक साल में 365 दिन होते हैं। लेकिन वास्तव में एक साल में 365.2564 दिन होते हैं। इससे हर चार साल में एक अधिवर्ष (Leap Year) के तौर पर फरवरी में एक दिन जोड़कर पूरा किया जाता है। जिससे ये बराबर हो जाता है।
 

8. दुनियाभर में पृथ्‍वी पर सबसे ज्‍यादा वर्षा मेघालय के मासिनराम में होती है। यहां हर साल लगभग 11,871 MM वर्षा दर्ज की जाती है। इसकी वजह यहां पर मौजूद पहाडि़यां हैं।
 

9. हमारी पृथ्‍वी पर कभी सर्दी कभी गर्मी इसलिए आती है क्‍येंकि ये पृथ्‍वी अपनी अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। यदि ऐसा नहीं होता तो हमारी पृथ्‍वी पर कभी भी मौसम नहीं बदलता। जहां गर्मी रहती वहां हमेशा गर्मी रहती और जहां सर्दी रहती वहां हमेशा सर्दी रहती।
 

10. पृथ्‍वी ऐसा इकलौता ग्रह है जिसका नाम किसी देवता या भगवान के नाम पर रखा गया है। यही वजह है कि बहुत से लोग पृथ्‍वी को ‘धरती माता’ कहते हैं और इसकी पूजा करते हैं।
 

11. पृथ्‍वी का आज भी 70 प्रतिशत हिस्‍सा जल से ढका हुआ है। जबकि इसका बहुत बड़ा हिस्‍सा बर्फ से ढका हुआ है। हम लोग केवल इसके छोटे से हिस्‍से पर निवास कर सकते हैं।
 

12. हजारों प्रजातियाँ लुप्त होती गयी और हजारों नई प्रजातियाँ उत्पन्न हुई है । इसी क्रम में पृथ्वी पर रहने वाली 99% से अधिक प्रजातियाँ विलुप्त हैं।

 

13. पृथ्वी का वायुमण्डल कई परतों से बना हुआ है। नाइट्रोजन और ऑक्सीजन की मात्रा सबसे अधिक है.

 

14. पृथ्वी (earth) अथवा पृथिवी एक संस्कृत शब्द हैं जिसका अर्थ " एक विशाल धरा" निकलता हैं। एक अलग पौराणिक कथा के अनुसार, महाराज पृथु के नाम पर इसका नाम पृथ्वी रखा गया। इसके अन्य नामो में- धरा, भूमि, धरित्री, रसा, रत्नगर्भा इत्यादि सम्मिलित हैं।
 

15.  पृथ्वी की आन्तरिक संरचना शल्कीय अर्थात परतों के रूप में है जैसे प्याज के छिलके परतों के रूप में होते हैं।