भारत की जनसंख्या कितनी है

२१२१ में भारत की जनसंख्या कितनी है?

Bharat ki jansakhya kitni hai


भारत की जनसंख्या   

           आज के लेख में हम जानेंगे कि भारत की जनसंख्या कितनी है, इसके अलावा हम जानेंगे भारत जनगणना का इतिहास | भारत की जनसंख्या हर सेकेंड में बदल रही है, इसलिए भारतीय जनसंख्या का सही-सही पता लगाना और उम्र बताना बहुत मुश्किल है। लेकिन इंटरनेट पर कई वेबसाइट लगातार दुनिया की आबादी गिन रही हैं. ऐसे में इन वेबसाइटों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भारत की जनसंख्या का अनुमान लगाया जा सकता है। एक लोकप्रिय वेबसाइट world meter के अनुसार, भारत की वर्तमान में आबादी लगभग १३६ करोड़ है। हालांकि, पिछले ज्ञात आंकड़ों की तुलना में प्रति दस वर्षों में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर धीमी हो गई है। भारत की जनसंख्या एक साल पहले  २१.५४ प्रतिशत की दर से बढ़ रही थी, जो अब १७.६४ प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

 

यदि किसी देश की जनसंख्या के बारे में सटीक जानकारी जाननी है तो यह जनगणना के आधार पर ही हो सकती है। भारत में भी जनसंख्या के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए हर दस साल में एक जनगणना की जाती है। यह जनगणना भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाती है। जनगणना के माध्यम से ही सरकार देश के लोगों की भविष्य की योजनाओं का निर्धारण करती है।