आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)


  • आर्कटिक, पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के आसपास के क्षेत्र को ठीक उसी प्रकार कहते हैं, जैसे अटलांटिक महासागर पृथ्वी के दक्षिण में स्थित है ऐसे ही ये महासागर पृथ्वी के उत्तरी छोर पर स्थित है।
     

  •  ये दुनिया का सबसे छोटा महासागर है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 55 लाख वर्ग मील जितना है जिसकी वजह से कुछ वैज्ञानिक इसे महासागर भी नहीं मानते बल्कि इसे अंध महासागर के भूमध्य सागरों का एक हिस्सा मानते हैं। 
     

  • ये महासागर साल के ज्यादातर समय में बर्फ से ढका रहता है और जब तेज़ गर्मी पड़ती है तो इसकी बर्फ पिघल जाती है जिससे ये महासागर और विशाल लगता है।  इस वजह से कुछ लोग इसे छुपा हुआ महासागर भी कहते हैं। 
     
  •  सामाजिक और राजनीतिक रूप से आर्कटिक क्षेत्र में आठ आर्कटिक देशों के उत्तरी क्षेत्र शामिल है, हालांकि प्राकृतिक विज्ञान की परिभाषाओं के अनुसार इन देशों के इन उत्तरी क्षेत्रों को उप-आर्कटिक क्षेत्र माना जाता है।
     

  • आर्कटिक महासागर का नाम ग्रीक भाषा के शब्द अर्कटोस से पड़ा है जिसका मतलब भालू होता है। ये महासागर इतना छोटा है के ये धरती के केवल 3 प्रतिशत हिस्से पर फैला हुआ है। यहां पर भी ठंड बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से केवल गिनती के लोग ही यहां रहते है।