मिथुन राशि –


इस राशि के लोगों के जीवन में सामान्यतः कई प्रेम संबंध होते हैं। इसी वजह से कई लोगों की एक से अधिक शादियां भी हो जाती हैं। इनका स्वभाव विपरीत लिंग के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। यदि ऐसा कहा जाए कि मिथुन राशि वाले दिलों से खेलना बखूबी जानते हैं तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। ये प्रेम संबंध बनाने में माहिर होते हैं। इस राशि के अधिकांश लोग विवाह को ज्यादा महत्व नहीं देते और अन्य प्रेम संबंधों में खोए रहते हैं। ये लोग किसी जगह बंधकर नहीं रह सकते, इनका मन इधर-उधर भटकते रहता है।