जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी?

सप्तम स्थान से जानें अपने भावी साथी के बारे में

युवावस्था में आते ही भावी पति या पत्नी के बारे में जानने की इच्छा प्रबल होती जाती है। कुंडली का सप्तम भाव भावी पति या प‍त्नी के बारे में स्पष्ट सूचना देता है।


सप्तम स्थान में जो राशि होती है, उसके स्वभावनुसार भावी जीवनसाथी का व्यक्तित्व होता है। यदि अग्नि तत्व की राशि हो (मेष, सिंह, धनु) तो साहसी, निर्भीक, गुस्से वाला साथी मिलता है। जल तत्व की राशि हो (कर्क, वृश्चिक, मीन) तो भावुक, कोमल स्वभाव का साथी होता है। पृथ्वी तत्व की राशि हो (वृष, कन्या, मकर) तो कार्यकुशल मगर अंतर्मुखी होते हैं। वायु तत्व की राशि हो (मिथुन, तुला, कुंभ) तो व्यवहार कुशल, वाचाल, सामाजिक होते हैं।