सोमवार को जन्मे लोगों का व्यक्तित्व


सोमवार को चन्द्रमा का दिन माना जाता है।इस दिन जन्मे लोग हंसमुख होते हैं और बहुत मीठा बोलते हैं। वह हर हाल में खुदको ढ़ाल लेते हैं। यह लोग "कफ" की समस्या से परेशान रहते हैं। इन लोगों को जो भी सुख सुविधाएं वह इन्हे मिल जाती है।चन्द्र से संबंध होने के कारण इनका मन चंचल रहता है और निरंतर विचार बदलते रहते हैं। इस दिन जन्मे व्यक्तियों की याददाश्त बहुत तेज होती है लेकिन इनमें धैर्य की बहुत कमी होती है।