कभी सोचा है लड़कों को क्यों होती हैं खुद से बड़ी उम्र की लड़कियां पसंद?

अधिकतर लड़के खुद ही नहीं जानते इसकी वजह।

"ना उम्र की सीमा हो, ना जन्मों का हो बंधन। जब प्यार करे कोई तब देखे केवल मन। "


वैसे तो प्यार के मामले में उम्र और रंग-रूप कुछ मायने नहीं रखता है। फिर भी अगर गौर किया जाए तो अधिकतर मामलों में देखा गया है कि लड़कों को अपने से बड़ी उम्र की लड़कियां ही ज्यादा पसंद आती हैं। आपको बॉलीवुड या अपने आस-पास भी ऐसी कई जोड़ियां देखने को मिल जाएंगी जिनमें फीमेल पार्टनर, मेल पार्टनर से उम्र में बड़ी होगी। लेकिन आपने कभी सोचा है कि हमारे यहाँ बरसों से रिश्ते के मामले में लड़कियां हमेशा छोटी होने की परंपरा होने के बावजूद, लड़के बड़ी लड़कियों की तरफ ही क्यों आकर्षित होते हैं? क्या आपने कभी इसके कारण जानने की कोशिश की है?