हॉकी एक राष्ट्रीय खेल नहीं है- खेल मंत्रालय ने कहा।


श्याम के आईटीआई के जवाब में खेल मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर कहा कि भारत सरकार ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है. क्योंकि सरकार का लक्ष्य सभी लोकप्रिय खेलों को बढ़ावा देना है.

इसके पहले भी 10 वर्षीय ऐश्वर्या पाराशर ने खेल मंत्रालय को एक RTI भेज सवाल किया था कि सरकार ने देश के राष्ट्रीय खेल की घोषणा का आदेश कब जारी किया? क्या हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है? इसके जवाब में मंत्रालय ने कहा कि उसे कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल में शामिल किया जाए।

वहीं ऐश्वर्या के इस RTI का जवाब देते हुए अंडर सेक्रेटरी यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स के तोमर ने कहा कि यह सामान्य खेलों में एक राष्ट्रीय खेल के रूप में जाना जाता है। हालांकि हॉकी को प्राथमिकता दी गई है लेकिन यह राष्ट्रीय खेल नहीं है।